महासमुन्द

महासमुंद तहसील: संभावित लक्ष्य से 30 मिमी अधिक बारिश का रिकार्ड
26-Aug-2022 3:42 PM
महासमुंद तहसील: संभावित लक्ष्य से 30 मिमी अधिक बारिश का रिकार्ड

महासमुंद, 26 अगस्त। इस साल महासमुंद सहित अन्य ब्लॉकों में सावन भादो महीने में जोरदार बारिश हुई है। महासमुंद तहसील 10 सालों में पहली बार संभावित लक्ष्य से 30 मिमी अधिक बारिश का रिकार्ड बनाया है। इसी तरह पिथौरा व बसना भी संभावित लक्ष्य से करीब तक पहुंच गए हंै।

रुक-रुककर हो रही बारिश को कृषि वैज्ञानिक धान के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।  हालांकि बीते दो दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खेत सूखने की कगार पर थे। कोडार से पानी छोडऩे की भी डिमांड थी। लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने खेतों को फिर हराभरा कर दिया। कल गुरूवार को भी देर शाम झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के एचपी चंद्रा ने बताया कि आज शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम व भारी वर्षा की संभावना है। कृषि विज्ञान

केंद्र के प्रभारी एसके वर्मा के मुताबिक रुक-रुक
कर हो रही बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। फसलों को इस तरह के पानी की दरकार रहती है।


अन्य पोस्ट