महासमुन्द

बिरकोनी में बैल दौड़ स्पर्धा कल
26-Aug-2022 3:40 PM
बिरकोनी में बैल दौड़ स्पर्धा कल

महासमुंद, 26 अगस्त। ग्राम बिरकोनी स्थित चंडी गेट नन्दीश्वर परिषद में नागर बैल किसान संघ द्वारा पोला पर्व के अवसर पर 27 अगस्त शनिवार को दोपहर 12 बजे बैल दौड़,बैल सजाओ व किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। नागर बैल किसान संघ अध्यक्ष भागवत पटेल ने बताया कि पोला पर्व पर बैल सजाओ व दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन का यह पांचवां वर्ष है। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक सहित किसान बैल लेकर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। आयोजन में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम बैलों की पूजा अर्चना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन चीला  रोटी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद बैल सजावट, बैल दौड़ प्रतियोगिता होगी।
 


अन्य पोस्ट