महासमुन्द

मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
26-Aug-2022 3:39 PM
मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
टूटे हुए पैर का इलाज कराने जा रहे युवक को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 7 अगस्त दोपहर 12 बजे की है। हादसा एनएच 53 राफेल चौक के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली निवासी सुभाष नायक पिता निरंजन नायक 38 का दाहिना पैर पूर्व में टूट गया था।

जिसका इलाज कराने नियमित रूप से अपने मोटर साइकिल क्रमांक से सोहेला ओडिशा जाते थे। बीते 7 अगस्त को अपने बाइक में सुबह इलाज कराने सोहेला ओडिशा गया था। वहां से वापस आते समय करीबन 12 बजे छुईपाली के पास राफेल चौक एनएच.53 रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इससे सुभाष के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मर्ग कायम करने पुलिस को भेजा गया था। मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।
 


अन्य पोस्ट