महासमुन्द

ओडिशा से महासमुंद के रास्ते गांजा परिवहन करते 2 हिरासत में
26-Aug-2022 3:35 PM
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते गांजा परिवहन करते 2 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
सिंघोडा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय बैरियर एनएच-53 रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर कार से 25 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं तस्करी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ़ ओडिशा से एक कार में अवैध गांजा का लेकर सिंघोड़ा की ओर आर रही है। सूचना मिलते ही साइबर से व थाना की संयुक्त टीम ने रेहटीखोल के पास चेकिंग की कार्रवाई जारी थी तभी कार बैरियर की ओर आते दिखा। जिसे रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को 25 पैकेट यानी 25 किलो गांजा मिला।

इसके बाद टीम ने तस्करी के आरोप में कार चालक ग्राम अहिलदा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार निवासी राजेश साहू 20 साल व ग्राम मेकरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा निवासी राजाराम साहू 27 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध परिवहन के आरोप में कार को भी जब्त कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट