महासमुन्द

बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चौपाल कार्यक्रम
26-Aug-2022 3:21 PM
बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चौपाल कार्यक्रम

  शहर के बाजार व व्यापारियों के बीच जाकर लोगों से महंगाई के संबंध में सीधा संवाद  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

महासमुंद, 26 अगस्त। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल गुरूवार को जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में 
चौपाल का आयोजन किया। इसके तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरूवार को शहर के बाजार व व्यापारियों के बीच जाकर लोगों से महंगाई के संबंध में 
सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि 8 साल पहले जिन वस्तुओं की कीमत 50 रुपए थी, आज उन वस्तुओं की कीमत 150 रुपए तक 
हो गया है। खाने-पीने की चीजों में जीएसटी लगाकर किचन के बजट को बर्बाद कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों ने महंगाई और बेरोजगारी 
जैसे मुद्दों में अपनी परेशानियां बयां की।

महंगाई चौपाल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, प्रभारी मंत्री संजय शर्मा, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी खिलावन बघेल, 
ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सरपंच ब्रिजेन बंजारे, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला,
 महामंत्री गौरव चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, सचिन गायकवाड़, राजू साहू, अमन चंद्राकर, इमरान कुरेशी, एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, 
प्रकाश अजमानी, विनोद युगर, मोती जांगड़े, शुभम बाघ व रवि सिंह ठाकुर के साथ अन्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 
विरोध में नारे लगाए और पंपलेट वितरण किया। इस दौरान डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि एक तरफ  जनता से भरपूर टैक्स वसूला जा रहा है।

दूसरी तरफ  लोगों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म की जा रही हैं। मोदी राज में एक तरफ ल ोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। दूसरी तरफ  बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं। 

बिना सोचे समझे नोटबंदी, जल्दबाजी में जीएसटी लागू किया। जिससे लाखों लघु उद्योग बंद हो गए और लोग प्रभावित हुए।


अन्य पोस्ट