महासमुन्द

आयुष पॉली क्लीनिक में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर
26-Aug-2022 3:20 PM
आयुष पॉली क्लीनिक में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
पुराना मलेरिया आफिस स्थित आयुष पॉली क्लीनिक में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सुगर, रक्तचाप व वजन जांच शिविर का आयोजन कल गुरूवार को किया गया। इसमें जिला मुख्यालय सहित आसपास के करीब 50 किमी दूर से बुजुर्ग जांच के लिए पहुंचे थे। शिविर में आए सभी लोगों का विशेष तौर पर शुगर, ब्लड प्रेशर व वजन जांच किया गया। शिविर में 4 मरीज हाई ब्लड प्रेशर के मिल़े। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बाकियों के बीपी और शुगर लेवल सामान्य थे।  आयुष पॉली क्लीनिक के प्रभारी एमडी आयुर्वेद डॉ.सर्वेश दुबे ने बताया कि आयुर्वेद अधिकारी डा. विजय साहू के निर्देशानुसार 25 अगस्त को शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक महासमुंद में नियमित रूप से प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले सियान जतन क्लीनिक व वृद्ध  जनों के लिए विशेष ओपीडी में नि:शुल्क शुगर, रक्तचाप और वजन की जांच की जाती है। इस शिविर में 43 बुजुर्ग मरीजों की जांच की गई।

विशेष शिविर में कुल 43 इसमें महिला 16 व पुरूष 27 की जांच हुई। विशेष शिविर के दौरान होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डा. टंकेश्वरी समुंद, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा.पुष्पा साहू, पीटीएस राजू ढीमर एवं जनहित में मां पैथोलॉजी के संचालक ललित कुमार चक्रधारी, दिनेश दीवान, टेमन लाल दीवान, हिम्मत सिंह का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट