महासमुन्द

गर्भवती ने बीच रास्ते 108 वाहन में दिया नवजात को जन्म, दोनों स्वस्थ
26-Aug-2022 2:57 PM
गर्भवती ने बीच रास्ते 108 वाहन में दिया नवजात को जन्म, दोनों स्वस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
सीएचसी सरायपाली से जिला अस्पताल रेफर गर्भवती महिला ने बीच रास्ते में 108 वाहन पर बच्चे को जन्म दिया। महिला की हालत को देखते हुए 108 में मौजूद स्टाफ  और मितानिन ने एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया।
108 एम्बुलेंस के प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बोंदा निवासी कल्पना पति मंगलूकर उम्र 23 साल,  7 माह की गर्भवती थी। गर्भवती का बीपी हाई और बॉडी स्वेलिंग होने पर चिकित्सकों ने उसे सरायपाली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे 108 के पॉयलेट हेमंत नंदे और ईएमटी रुक्मिणी पांडव गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराते रवाना हुए । इसी बीच रास्ते में झलप के समीप कल्पना को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और बच्चे का सिर बाहर आने लगा। ईएमटी ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए मितानिन की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
 


अन्य पोस्ट