महासमुन्द

आयुष पॉली क्लिनिक में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सुगर व ब्लडप्रेशर जांच शिविर कल
24-Aug-2022 3:13 PM
आयुष पॉली क्लिनिक में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सुगर व ब्लडप्रेशर जांच शिविर कल

महासमुंद, 24 अगस्त। स्थानीय बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस स्थित शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक 25 अगस्त को वृद्धों के लिए विशेष शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में वृद्धों में मधुमेह, सुगर, और उच्च रक्तचाप ;ब्लड प्रेशरद्ध की जांच की जाएगी।

इस शिविर में बुजुर्ग आकर निरूशुल्क जांच शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शासयकी आयुष पॉली क्लिनिक के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि क्लिनिक में प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को श्सियान जतन क्लिनिक, एवं शेष सभी गुरूवार को वृद्ध्रजनों के लिए विशेष ओपीडी का संचालन होता है। लेकिन इस बार विशेष शिविर लगाकर बुजुर्गों के मधमेह व उच्च रक्तचाप की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग गुरूवार 25 अगस्त को किया जाएगा। शिविर बुजुर्गों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।  
 


अन्य पोस्ट