महासमुन्द

संस्था प्रमुख सभी शिक्षक यदि ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो परिणाम धरातल पर नजर आएंगे-डीईओ
22-Aug-2022 7:18 PM
संस्था प्रमुख सभी शिक्षक यदि ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो परिणाम धरातल पर नजर आएंगे-डीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त।
विकासखंड महासमुंद शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने कहा कि सभी संस्था प्रमुख सभी शिक्षक यदि ईमानदारी के साथ अपने पदीय दायित्वों का कर्तव्यों का निर्वहन करें तो परिणाम धरातल पर नजर आएंगे। 

श्रीमती चंद्रसेन ने जिले से सर्वाधिक बच्चों ने दसवीं और बारहवीं के टाप टेन में स्थान बनाने पर, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में पूरे छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के प्रथम स्थान आने पर एवं आशीबाई गोलछा के 10 बालिकाओं के सेटेलाइट पर कार्य करने पर, शासकीय हायर सेकेंडरी नर्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चिन्हांकन होने पर, भैरवपुर से प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय में अधिक बच्चे का चयन होने पर सबको धन्यवाद दिया। 

शासन की योजनाओं को जिले में शत.प्रतिशत लागू करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, डीएमसी अशोक शर्मा ने जिले के पांचों विकासखंड का दौरा किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारीए बीआरसीसीए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, सभी स्कूलों के प्राचार्य, अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी को बैठक में बुलाकर पाठ्य पुस्तक, गणवेश, छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल वितरण, कक्षावार अकादमी कौशल प्राप्ति, शिक्षक विहीन स्कूल, एकल शिक्षक की स्कूल, सप्ताहिक यूनिट टेस्ट प्रारंभ करने की स्थिति, मासिक पैरंट टीचर मीटिंग का आयोजन, सरल विधि का उपयोग करके एफएलएन पर कार्य, संकुल में मासिक बैठक का आयोजन एवं पंजी संधारण, बालवाड़ी प्रारंभ की स्थिति, सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, शाला त्यागी बच्चों का शत प्रतिशत प्रवेश, सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान, महतारी दुलार योजना, हाई, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रयोगशाला प्रतिदिन संचालित कर रिकार्ड संधारित करना, पुस्तकालय का प्रतिदिन उपयोग एवं रिकार्ड संधारण, इंस्पायर अवार्ड मानक 2022 में प्रत्येक स्कूल में कम से कम पांच विद्यार्थियों का आनलाइन प्रविष्टि का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 
 


अन्य पोस्ट