महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में संस्था के संचालन में सहयोग के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपा गया। जिसमें संस्था के प्राचार्य तुलेन्द्र कुमार सागर के दिशा निर्देश में छात्र परिषद प्रभारी वीके असगर उप प्राचार्य के नेतृत्व में प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया से छात्र परिषद का गठन किया गया।
जिसमें शाला नायक कक्षा 11वीं से डालेश्वर बाघ, उपशाला नायक कक्षा 10वीं से भूपेन्द्र ध्रुव, सचिव चिरंजीवी भूमिकर, सहसचिव खुशांक दीवान, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सचिव घनश्याम दीवान, उप सचिव नीलम दीवान, अनुशासन सचिव वेदप्रकाश दीवान, उपसचिव आकाश विंझाल, क्रीड़ा सचिव यामिनी ध्रुव, उपसचिव सोहन भोई, बागवानी सचिव घनश्याम माछु, उपसचिव पुष्पलता दीवान शामिल हैं।
साथ में शिक्षकों को भी दायित्व सौंपा गया जिसमें छात्र परिषद प्रभारी वीके असगर उपप्राचार्य सांस्कृतिक साहित्य प्रभारी, नंदनी साहू क्रीड़ा प्रभारी, हीरूराम साहू एवं निवेदिता वर्मा, अनुशासन प्रभारी इंदुरानी साहू, रेडक्रास प्रभारी जयप्रकाश कोसले, बागवानी प्रभारी देवंती दास, विज्ञान क्लब प्रभारी देवव्रत देवांगन, स्काउट गाइड प्रभारी हरीश बांधे एवं देवंती दास, परीक्षा प्रभारी पंकज पटेल, छात्रावास प्रभारी निलेश खांडे एवं चित्ररेखा खांडे अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई।
उपरोक्त छात्र परिषद के पदाधिकारियों को संस्था के प्राचार्य तुलेन्द्र कुमार सागर ने पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। उनके दायित्व निर्वहन के लिए विद्यालय विकास में सहयोग करने के लिए संबोधित करते हुए शुभकामना संदेश दिए। साथ ही स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम बलिदानियों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीत संगीत एवं अपने विचार से बच्चों के साथ बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।