महासमुन्द
महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चों ने दिए संदेश, मटकी फोड़ भी
21-Aug-2022 10:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला तमोरा के बच्चों ने शनिवार को महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर उनकी जीवनी प्रस्तुत किया। जिसमें किरण साहू भारत माता, लवली सिन्हा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, धनराज सिन्हा सुभाष चंद्र बोस, गुलशन सोनवानी महात्मा गांधी, किशन निषाद चंद्रशेखर आजाद, खिलेंद्र दीवान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का वेशभूषा धारण कर उनकी जीवनी सुनाई।
इस बीच कल ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें निशा दीवान प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तमोरा संकुल के समन्वयक पवन साहू, प्रधान पाठक बलदेव ठाकुर, उत्तम कुमार वर्मा, तारणी कंवर, अमरावती यादव, बेदन बाई निषाद आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे