महासमुन्द

केबल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
21-Aug-2022 4:05 PM
केबल चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

महासमुंद, 21 अगस्त। बाागबाहरा के ग्राम भदरसी स्थित नेवार खार में लगे पंप के केबल वायर को चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने 
गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से टीम ने केबल वायर को बरामद किया है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि केबल चोरी की 
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम भानपुरी के ग्रामीणों को पता चला कि गांव का पारस यादव 21 साल 
के पास चोरी का केबल वायर है। सूचना मिलते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी का अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही
पर उसककी दादी के घर के कोठा से एक लाल रंग की केबल वायर लंबाई 21.50 मीटर जब्त किया गया।

 


अन्य पोस्ट