महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अगस्त। महासमुंद के ग्राम पंचायत जलकी के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के विकास कार्यों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का ध्यान आकृष्ट कराया। लोगों ने सीसी रोड के साथ ही स्कूल भवन निर्माण की मांग की। इस पर संसदीय सचिव ने उचित पहल का आश्वासन दिया।
शनिवार को जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम ध्रुव, केशव चौधरी, रमेश चौधरी, राजेश साव, देवारचंद निषाद, लोमन सेन, प्रेमलाल ध्रुव, तुलसी चौधरी, ताराचंद चौधरी, लीलाधर ध्रुव, पीताम्बर पटेल, राजकुमार, भतपहरी, हरिराम यादव, रामाधार दीवान,
गिरधारी पटेल आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव को बताया कि ग्राम जलकी से कमारडेरा तक सीसी रोड की जरूरत है। सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लिहाजा यहां सीसी रोड बनवाई जाए। इसी तरह प्राथमिक शाला जलकी में बच्चों के लिए भवन की जरूरत है। यहां भवन खराब स्थिति में है। जिस पर
संसदीय सचिव ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।