महासमुन्द

चित्रकला प्रतियोगिता
20-Aug-2022 3:44 PM
चित्रकला  प्रतियोगिता

महासमुंद, 20 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत थीम पर चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम लभरा कला में आयोजित हुआ, जहां युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया  और अपना हुनर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. खिलावन मेहरा शामिल हुए और उन्होंने युवाओं की चित्रकला की  सराहना की। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन कुमार रात्रे ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा मंडलों व ग्रामीणों स्वच्छता के बारे में जानकतारी देना था। अंजलि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में थम स्थान पर एथेंस साहू, द्वितीय प्रियंका चक्रधारी व तृतीय स्थान पर दिगेश साहू रहे। विजेताओं को मोमेंटो व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस बीच युवा मंडल से भागीरथी मेहरा, हिरो रात्रे, परमेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य सहित ग्रामीण जन काफी जनसंख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट