महासमुन्द

जिला वनोपज सहकारी समिति चुनाव: 2 ने नाम वापस लिया
20-Aug-2022 3:03 PM
जिला वनोपज सहकारी समिति चुनाव: 2 ने नाम वापस लिया

10 सीटों के लिए 21 उम्मीदवार आमने-सामने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त।
जिला वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव में 2 अभ्यर्थी ने नाम वापस ले लिया है। अब 10 सीटों के 21 उम्मीदवार आमने-सामने है। नाम वापसी का कल शुक्रवार को अंतिम समय था। इसमें 23 सदस्यों ने नामांकन भरा था।

निर्वाचन अधिकारी
ओपी कोसरिया ने बताया कि नाम वापसी शुक्रवार को शाम 4 बजे तक था। इस निर्धारित समय में भागीरथी मार्कडेय और रविशंकर कश्यप ने  नाम वापस लिया है। नाम वापसी के बाद अब वनोपज समिति के चुनाव में मनोरंजन बरिहाए, माधोराम, मोहनलाल,

पितांबर विश्वकर्मा, नारायण,
शैलेन्द्री दीवान, लोभनी, हितेश चंद्राकर, भूखन, निराकार, छन्नू लाल, प्रमेाद चंद्राकर, रतनलाल बंजारे, सेत कुमार, सुकांती, पंको प्रधान, रामजी ध्रुव,  नैनसिंह ठाकुर, अमर नाग, बसंत सिन्हा,श्रीलाल के बीच चुनाव होगा। सदस्यों के लिए सामान्य वर्ग से 5, अनुसूचित जाति से 1, अनुसूचित जनजाति से 3 व अन्य पिछड़ा वर्ग से 1 पद शामिल हैं।
 

 


अन्य पोस्ट