महासमुन्द

भाजयुमो की बैठक में बनी आंदोलन की रूपरेखा
20-Aug-2022 2:46 PM
भाजयुमो की बैठक में बनी आंदोलन की रूपरेखा

महासमुंद, 20 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महासमुंद ग्रामीण मण्डल की बैठक 19 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में आहुत हुई। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 24 अगस्त को आयोजित होने वाले आंदोलन की रूप रेखा तैयार की। बैठक में ग्रामीण मण्डल के 56 गांवों से युवा एवं भाजपा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें सख्यांत्मक रूप से लगभग 400 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री निवास का यह घेराव युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा। ग्रामीण मण्डल की इस बैठक में प्रभारी एवं पूर्व विधायक व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोती साहू, पार्षद देवीचंद राठी, मण्डल अध्यक्ष श्याम सरकार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेम चन्द्राकर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष यशवंत साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, वरिष्ठ नेता हेमलाल चन्द्रकार उपस्थित थेष इस दौरान निर्णय लिया गया कि महासमुंद ग्रामीण मण्डल से 400 युवा प्रदर्शन में शामिल होंगे। 


अन्य पोस्ट