महासमुन्द
बिरकोनी स्कूल में जन्माष्टमी
20-Aug-2022 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। जिला मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम बिरकोनी के नेहरू स्मृति विद्यालय में कृष्णा जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां स्कूली छात्रों ने कृष्णा राधा, सुदामा, बलराम, वासुदेव, मां देवकी के वेशभूषा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानपाठक टुपसिंग निषाद ने कृष्ण आरती से किया। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ मटकी फ ोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरस्वती यदु, रमा यादव, पुर्णिमा चंद्राकर, तेजेश्वरी, भारती यादव, गोदावरी निषाद, भारती चक्रधारी, विनम्रता सेन, खेमिन साहू के साथ अन्य मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे