महासमुन्द
पुण्यतिथि पर भारत रत्न अटल जी याद आए
17-Aug-2022 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अगस्त। भाजपा मंडल बागबाहरा शहर में मंडल अध्यक्ष प्रेम रूपेश साहू के नेतृत्व में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने उनकी तैलचित्र पर गुलाल व माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।
ह्यलोगों को संबोधित करते हुए नरेश चन्द्राकर प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा ने वाजपेयी के जन्म, शिक्षा व काव्य जीवन पर संक्षिप्त परिचय दिया। मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने वाजपेयी की कालजयी रचना हार नहीं मानूंगा के साथ बताया कि बहुमत के अभाव में सरकार गिर जाने पर कहा था कि देखना एक दिन हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार होगी।
हेमंत तिवारी जिला प्रभारी भाजयुमो ने अटल की जन्म से स्वर्गलोक सिधारने तक की मुख्य बातें कार्यकर्ताओं को बिंदुवार बताए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे