महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौंदा) महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष डा. रश्मि चन्द्राकर, शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष मनोजकुमार साहू, आशा मनोविकास केन्द्र (घरौंदा) महासमुंद के अधीक्षक उषा साहू एवं नशा मुक्ति केन्द्र महासमुंद के प्रबंधक भारती चन्द्राकर उपस्थित थे। यहां उपस्थित लोगों को डा. रश्मि चंदद्राकर, उषा साहू ने संबोधित करते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालेे शहीदों को याद किया। ईश्वरी साहू एवं दिव्यांग राधिका साहू ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार प्रस्तुत किया।
भारती चन्द्राकर, सुनीता शर्मा, मनीषा बिसने, भुनेश्वरी निषाद, प्रभा ठाकुर, हीना साहू आदि ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पूनम बघेल एवं आभार प्रदर्शन संस्था के कोषाध्यक्ष खेमचंद जंजीर ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण साहू, दुकालाबाई, ललिता कन्नौजे आदि उपस्थित रहे।