महासमुन्द
जमीन विवाद के चलते भाई बहन के बीच मारपीट
17-Aug-2022 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। ग्राम परसदा में जमीन विवाद के चलते भाई बहन के बीच मारपीट हो गया है।
कोतवाली पुलिस ने दोनों के शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। ग्राम परसदा निवासी पंकज चंद्राकर का कहना है कि उसके नाम की जमीन पर उसकी बहन लीना चंद्राकर 16 अगस्त 9 बजे ट्रैक्टर से मताई करवा रही थी। कार्य रोकने पर मारपीट की। बीच बचाव में आए छोटे भाई टिकेन्द्र की भी पिटाई कर दी। वहीं लीना चंद्राकर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बंटवारे में मिली पैतृक जमीन 2 एकड़ में धान की फसल लगाई है। ट्रैक्टर लेकर खेत गई थी। उसी समय उसके दोनों भाई पंकज चंद्राकर, टिकेन्द्र चंद्राकर आए और मेरे नाम की जमीन पर खेती कर रहे हो कहकर मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे