महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त। ओडिशा से महासमुंद के रास्ते लाखों कीमती कबाड़ी भरकर आ रहे आयसर वाहन को कोमाखान एवं साइबर सेल महासमुंद की टीम ने बरामद किया है।
कोमाखान पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को फ ॉरेस्ट नाका टेमरी में तेज रफ्तार से आ रही वाहन आयसर को रोक कर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम कृष्ण कुमार यादव (38) रोड़साही कन्हाईपुर ओडिशा का निवासी बताया। उसने वाहन में लोड समानों के बारे में सामान परिवहन एवं वाहन के संबध मेें कोई वैधानिक कागजात नहीं दिखाया। अत: उपरोक्त लोहे व टीना के कबाड़ को सामान को चोरी के संदेह में चालक कृष्ण कुमार यादव को हिरासत मेंलिया गया।
बरामद कबाड़ की कीमत लगभग 6 लाख 76 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोमाखान में अपराघ धारा 41-12, 379 के तहत् कार्यवाही कर 11 अगस्त को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर महासमुंद भेजा गया।
यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, बागबाहरा कपिल चन्द्रा व अनुविभागीय अधिकार कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रामअवतार पटेल, सायबर सेल प्रभारी उनि संजय सिंह राजपूत, प्रआर. मोतीलाल नेताम,आर. देवनाथ देवांगन, शशि दीवान, पवन ठाकुर एवं थाना कोमाखान व सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।