महासमुन्द

बर्तन चोरी, दो गिरफ्तार
07-Aug-2022 7:17 PM
बर्तन चोरी, दो गिरफ्तार

महासमुंद, 7 अगस्त। पीतल व कांसे का बर्तन चोरी के आरोप में बसना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 1 लाख  रुपए के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही बर्तन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की पता तलाश में जुटी हुई थी। उसी दौरान ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने उनके खिलाफ  चोरी  का मामला दर्ज कर लिया है।

बसना पुलिस के अनुसार बर्तन चोरी के आरोप में कश्यप मेडिकल के सामने बसना निवासी बुटु उर्फ गजनी देवार 20 साल, सुनील  देवार 19 साल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पहले चोरी की और उसके बाद उसे बेचने के लिए फिराक में थे। दोनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो दोनों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाले के अंदर से चोरी के बर्तन बरामद किए।
 


अन्य पोस्ट