महासमुन्द

शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
05-Aug-2022 8:11 PM
शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

महासमुंद, 5 अगस्त। ओडिशा निर्मित शराब की तस्करी करते हुए दो ग्रामीण को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पास से 250 पाउच शराब जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी में एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने शराब व परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त की है। दोनों के खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग ओडिशा की ओर से रेवा घाट जोंक नदी पुल की ओर आ रहे है। इसमें एक अपचारी बालक है। दोनों बाइक में सवार है। सूचना पर टीम जोंक नदी पुल के पास ग्राम रेवा में घेराबंदी कर ग्राम मौलीमुड़ा निवासी  डगेश्वर ठाकुर 27 साल एवं एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। उनके पास रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली। जिसमें 250 नग ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब व बाइक सीजी 06 जीए 3447 बाइक को जब्त किया। 
 


अन्य पोस्ट