महासमुन्द

गायत्री हायर सेकेंडरी स्कूल में हरेली एवं साप्ताहिक सावन महोत्सव
05-Aug-2022 7:32 PM
गायत्री हायर सेकेंडरी स्कूल में हरेली एवं साप्ताहिक सावन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त।
गायत्री हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में हरेली एवं साप्ताहिक सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रमुख विमला सागर व शिक्षक-शिक्षिकाएं थे। शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। हरेली उत्सव के तहत औजारों एवं छात्रों द्वारा बनाए गए गेड़ी का पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि शिक्षकों एवं पालकों का स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओंने विभिन्न प्रतियोगिता मेहंदी, पोस्टर, गीत, भाषण, जनउला अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 

इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में प्रथम विद्या ध्रुव, द्वितीय ऐश्वर्या सोनी रहीं। मिडिल स्तर में प्रथम गरिमा युगर एवं द्वितीय ममता नागेश, हायर सेकेंडरी में प्रथम प्रिया चंद्राकर, द्वितीय तनु साहू, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सोहेल खान, द्वितीय लक्ष्य साहू, गेड़ी प्रतियोगिता में प्रथम मयंक ध्रुव, द्वितीय लोमेश सोनी, फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम कविता सोनवानी, द्वितीय श्रेया दुबे रहे।

कार्यक्रम का संचालन छात्र अध्यापक लीवेश साहू द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हरेली नृत्य, सुआ, आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें कक्षा 12वीं की छात्रा यामिनी एवं आफरीन के आदिवासी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने  पर्व की महत्ता को बताते हुए छग के पारंपरिक तीज त्योहारों को सदैव ऐसे ही उत्साह पूर्वक मनाते रहने प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अन्त में हरेली का विशेष पकवान चीला का आनंद बच्चों व शिक्षकों ने लिया। उप प्राचार्य लोकेश सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीरा चंद्राकर, सीमा चंद्राकर, श्वेता मलिक, संगीता साहू, सलमा बानो, उषा यादव, कृति कसेर, सपना जांगड़े, आस्था गिलहरे, कामिनी बघेल, तपस्विनी ध्रुव, नूतन साहू, पूजा साहू, आरती डेनियल, योगेन्द्र देवांगन उपस्थित थे।  
 


अन्य पोस्ट