महासमुन्द

राशि नपा अध्यक्ष बनीं
04-Aug-2022 4:39 PM
राशि नपा अध्यक्ष बनीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 अगस्त। महासमुंद नगर पालिका अविश्वास प्रस्ताव के बाद आज कांग्रेस समर्थित राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष बन गई हैं। पार्षदों के मतों के परिणाम के अनुसार 19 मत राशि महिलांग को और 11 मत प्रकाश चंद्राकर को मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा दोपहर सवा दो बजे की गई।

महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर के  कुशल नेतृत्व में आज नगर पालिका में सम्पन्न हुआ। बीते 4 जुलाई को पारित अविश्वास प्रस्ताव के बाद पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर नगरपालिका के सत्ता से बाहर हो गए थे। अध्यक्ष पद के लिए आज 4 अगस्त को हुए चुनाव में कांग्रेस की राशि महिलांग को 19 -मत मिले और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर को 11 मत मिले।


अन्य पोस्ट