महासमुन्द

अजय चंद्राकर के बयान से आदिवासी समाज आहत, मांगे माफी
03-Aug-2022 10:43 PM
अजय चंद्राकर के बयान से आदिवासी समाज आहत, मांगे माफी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
पिथौरा , 3 अगस्त।
सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक के बयान का विरोध किया है। आदिवासी समाज का कहना है कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में विश्व आदिवासी दिवस के अवकाश को लेकर जिन शब्दों के साथ अपनी बात सदन में रखी है, वह अमर्यादित है।

उन्होंने जिस सोच के साथ बात रखी, उससे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को ठेस पहुंची है। इससे स्पष्ट है कि आदिवासी समाज प्रति विधायक अजय चंद्राकर के मानसिकता कैसी है। सर्व आदिवासी समाज महासमुंद जिला इसकी कड़ी निन्दा करता है। आदिवासी बहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में विधायक अजय चंद्राकर के बयान नितांत ही पूर्वाग्रह से ग्रसित है। 

आदिवासी समाज आज भी संविधान से प्रदत्त अधिकार एवम् शासकीय योजनाओं से वंचित है। जब तक विधायक अजय चंद्राकर ने सार्वजनिक रूप से आदिवासी समाज को माफी नहीं मांगेंगे, तक तक समाज उनका विरोध करता रहेगा। सर्व आदिवासी समाज जिला महासमुंद को इससे आघात पहुंचा है और समाज उनके इन शब्दों की तीव्र निंदा करता है।

जिलाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ध्रुव  ब्लॉक बागबाहरा अध्यक्ष फूलसिंह ध्रुव, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर, बसना ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्रों सिदार महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ध्रुव,नरेश पोर्ते ,बलराम ध्रुव बी एस नेताम,आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट