महासमुन्द

16 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
03-Aug-2022 5:46 PM
 16 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त।
कांग्रेस की नीतियों व संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बम्हनी के युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। 

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं को गमछा पहनाकर स्वागत किया। कल मंगलवार को कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री लीलू साहू, डॉ देवकुमार टंडन, रामजी साहू व चंदन साहू के नेतृत्व में बम्हनी के युवा संसदीय सचिव निवास पहुंचे और कांग्रेस की नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी युवाओं को गमछा पहना कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में जितेंद्र सोनवानी, गोविंद महिलांग, पुरुषोत्तम बंजारे, लालू जांगड़े, जागेश्वर निराला, परमेश्वर चतुर्वेदी, नागेश रात्रे, सुखदेव जांगड़े,  युवराज अजगर, महेंद्र बंजारे, पंकज ढीढी, कमलेश बंजारे, गुनाराम पाल, अजित पाल, महेंद्र यादव व दयालु निषाद शामिल हंै।
 


अन्य पोस्ट