महासमुन्द

जच्चा व बच्चा को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति किया जा रहा जागरूक
03-Aug-2022 5:44 PM
 जच्चा व बच्चा को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति किया जा रहा जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महासमुंद जिले में वजन तिहार व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल विश्व भर में 1 से 7 अगस्त के बीच वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह मनाया जाता है। 

इसे मनाने का मकसद महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करना, साथ ही इससे जच्चा व बच्चा दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करना है। 
प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं, बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों का वजन लिया जा रहा है। 

इसके लिए स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से 01 से 07 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी केन्द्र निरीक्षण वजन त्यौहार कार्यक्रम व टीकाकरण, रेडी.टू.ईट वितरण भी किया जा रहा है। माताओं को बच्चों को स्तनपान कराने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ जनप्रतिनिधि सहित महिला समूह और अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है। आंगनबाड़ी और ग्राम स्तर पर नारे लेखन, वॉल रायटिंग, पोस्टर.बैनर के माध्यम से स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार.प्रसार का काम भी चल रहा है। मालूम हो कि स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिएए विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष ने वल्र्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन की स्थापना की जिससे 1992 से विश्व स्तनपान सप्ताह 170 देशों में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम स्तनपान शिक्षा और सहायता के लिए कदम बढ़ाया है।

 


अन्य पोस्ट