महासमुन्द
अन्य चौकीदार की हाथ मुक्के से पिटाई कर दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त। किसरीपुर के जंगल में करील तोडऩे वाले दो सगे भाइयों ने वन विभाग के निजी चौकीदार पर टंगिया से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया है। वहीं अन्य चौकीदार की हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। इधरए 108 की सहायता से खून से लथपथ घायल चौकीदार को इलाज के लिए बसना ले गएए जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बसना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सराईपाली मेदनीपुर निवासी प्रवीण सेठ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वन विभाग के प्राईवेट चौकीदारी के पद पर काम करता है। 31 जुलाई को घायल चौकीदार प्रार्थी के अलावा सुरेश भोई, हरिबोल भोई और मोहन पटेल ग्राम केशरीपुर कक्ष क्रमांक 300 में चौकीदारी कर रहे थे।
शाम करीब 7 बजे ग्राम सराईपाली निवासी विवेक चौहान पिता मोहित चौहान एवं उसका भाई बृजेश चौहान पिता मोहित चौहान करील तोडक़र बोरी में भरकर रखे थे। बोरी को देखकर करील तोडऩे से मना किया तो दोनों आक्रोशित हो गए और गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इससे प्रार्थी चौकीदार जमीन पर गिरा और जान बचाकर भागकर अपने साथी सुरेश भोई, हरिबोल भोई को बताया। सुरेश भोई ने भी दोनों को करील तोडऩे से माना करने की कोशिश की तो दोनों भाईयों ने सुरेश भोई भी के सिर में टंगिए से वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर विवेक चौहान व बृजेश चौहान पर मारपीट का मामला दर्ज किया।