महासमुन्द

कलेक्टर-सीईओ समेत कर्मियों ने खरीदी महिला स्वसहायता समूह के बनाए तिरंगे-राखियां
03-Aug-2022 5:42 PM
 कलेक्टर-सीईओ समेत कर्मियों ने खरीदी महिला स्वसहायता समूह  के बनाए तिरंगे-राखियां

महासमुंद, 3 अगस्त। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिहान दीदीयों द्वारा बनाए जा रहे लगभग 25 हजार हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत फहरेगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने 11 से 17 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और इस अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बनाने और इसकी सफलता के लिए विशेष प्रचार.प्रसार अभियान की शुरुआत की जा रही है। स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरियां भी आयोजित की जाएगी।

कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल ढेढ़ हजार झंडे बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके उपरांत और भी आर्डर मिलने वाला हैं। 
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर और सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारियों ने कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल पर राष्ट्रीय तिरंगा और राखियां खरीदी।

खरीदे गए राष्ट्रीय झण्डे कलेक्टर और सीईओ ने कल कलेक्टर जनदर्शन में अपने समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्हें नि:शुल्क राष्ट्रीय ध्वज 11 से 17 अगस्त तक अपने घर पर फहराने को दिया। इनमें ग्राम सोरिद के रामू विश्वकर्मा, सिनोधा के शोभित राम साहू, मोहका के लोकनाथ साहू, मुढ़ेेना की राजकुमारी बारले, बरबसपुर की हेमलता साहू सहित अन्य लोगों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग जगह लगभग एक हजार नि:शुल्क झण्डों का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिले के आम जनता से भी अपील की कि वे आजादी के 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकार द्वारा जारी दिशा.निर्देशों के अनुसार अपने घर प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। यह बात भी ध्यान रखें कि राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान हो।

 


अन्य पोस्ट