महासमुन्द

खडख़डिय़ा खेलते 6 पकड़ाए
02-Aug-2022 5:33 PM
खडख़डिय़ा खेलते  6 पकड़ाए

महासमुंद, 2 अगस्त। कल सोमवार को बलौदा, सरायपाली पुलिस व साइबर की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई के करते हुए 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से 21 हजार 125 रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ  जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बलौदा चौकी प्रभारी यूआर साहू ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमलिया में खडख़डिय़ा नामक जुआ  कुछ लोग खेल रहे हैं।  इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम रामपुर थाना पिथौरा निवासी परमानन्द प्रधान 45 साल, तिलक राम कोलता 52 साल, ग्राम भूतिया चौकी बलौदा सुरेश प्रधान 52, ग्राम बांजीबहल थाना सिंघोड़ा निवासी रितेश साहू 28, चंद्रहास भोई 28 साल,  ग्राम मुड़पाहर थाना सरायपाली निवासी भोजराज बारिक 35 साल, अमित भोई 19 साल, बांजीबहल थाना सिंघोड़ा निवासी विकास साहू 28 साल  को गिरफ्तार किया है। 
 


अन्य पोस्ट