महासमुन्द
महासमुंद, 2 अगस्त। मख्ुयमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज विकसित किए जा रहे हैं। महासमुंद सहित 6 नगरीय क्षेत्रों महासमुंद, तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में इसके लिए जमीन चिन्हांकित की गई है। चिन्हांकित भूमि को ठीक कर लिया गया है। जमीन वन विभाग द्वारा आबंटित की गयी है।
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण कुंज के लिए चिन्हांकित जमीन पर वृक्षारोपण शुरू होगा। इसमें बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसी सांस्कृतिक महत्व के जीवन उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा। कृष्ण कुंज के लिए दी गयी जमीन न्यूनतम 1 एकड़ अधिक है।
जमीन को समतलीकरण किया जा रहा हैं। पोधों के रोपण के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हंै। टी. गार्ड की व्यवस्था और फेंसिंग आदि लगायी जा रही है।
वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि जिला मुख्यालय के संजय कानन में कृष्ण कुंज के लिए जमीन चिह्नांकित की गयी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण कुंज के लिए चिन्हांकित जमीन पर वृक्षारोपण शुरू होगा। हरियर महासमुंद अभियान के तहत जन भागिता से शहरी क्षेत्र में पौधारोपण की मुहिम चलाई गयी। जिसमें जिले के 6 नगरीय निकायों के कॉलोनियों में घरों के आस.पास चाही गई प्रजातियों के पौधे उपलब्धता अनुसार ट्री.गार्ड के साथ नि:शुल्क लगाकर दिए गए।