महासमुन्द

मोहारी नाले-गोंड़ गांव जंगल में अवैध शराब समेत दो हिरासत में
01-Aug-2022 10:30 PM
मोहारी नाले-गोंड़ गांव  जंगल में अवैध शराब  समेत दो हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त।
सरायपाली पुलिस ने ग्राम डोंगरीपाली स्थित मोहारी नाला के पास एक ग्रामीण के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। आरोपी युवक नाले के पास नीले रंग के जरिकेन में छुपाकर बेचने के लिए शराब रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब जब्त कर उसके खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि कल रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारी नाला के पास ग्राम डोंगरीपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर टीम ग्राम डोंगरीपाली में पहुंचकर घेराबंदी कर गांव के उत्तरा कुमार 26 साल को पकड़ा। उसके पास से एक नीले व पीले रंग के अलग-अलग जरिकेन में कुल 50 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त किया। इसकी कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। 

इसी तरह एक अन्य मामले में बागबाहरा पुलिस ने एक ग्रामीण से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छिनदादर के रमेश कुमार गोंड़ गांव के जंगल में शराब छिपा कर रखा हुआ है, जिसे लेने गया है। टीम जंगल पहुंची और घेराबंदी कर रमेश कुमार गोंड़ 40 साल के  के कब्जे से दो सफेद रंग की 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2 हजार रुपए जब्त की है। 

 


अन्य पोस्ट