महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा विधानसभा सदन में आदिवासी समाज के ऊपर किए गए अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आदिवासी छात्र संगठन व सर्व आदिवासी समाज, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, युवा प्रभाग, महिला प्रभाग ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला दहन स्थानीय नेहरू चौक में किया।
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आदिवासी समाज के व्यक्तियों पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी करने वाले समाज विरोधी कुंठित मानसिकता से ग्रसित पूर्व मंत्री के निष्कासन की मांग की है।
पुतला दहन के दौरान समाज के इंद्र कुमार धु्रव, गणेश ध्रुव, सबर, डोमन ध्रुव, मनोज सिदार, श्रद्धा ध्रुव, खिलेश ध्रुव, साक्षी ध्रुव, योगेश मंगवी, चम्मन सांवरा, जगजीवन कुजूर, लोमस साहू, लोकेश मांझी, नरोत्तम ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, पुनीत राम ध्रुव, मनोज ध्रुव, प्रकाश ध्रुव, सालिकराम ध्रुव शामिल थे।