महासमुन्द
शिशु रोग विशेष डॉ. योगिता राठी ने खुद के खर्च से किया इलाज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त। एक 17 वर्षीय किशोर की हाइट नहीं बढऩे से माता-पिता परेशान थे। पिछले कई साल से वे अपने बच्चे के इलाज के लिए दर-दर भटकते रहे। लेकिन कोई भी डॉक्टर उसकी बीमारी पकड़ नहीं सका। निराश माता-पिता अपने बेटे को लेकर महासमुंद मेडिकल कॉलेज में पदस्थ शिशु रोग विशेष डॉ.योगिता राठी के पास पहुंचे। डॉक्टर ने न केवल बताया कि किशोर ग्रोथ हार्मेंस की कमी से ग्रसित है। इसका इलाज काफी मंहगा है। लिहाजा डाक्टर ने खुद के खर्च पर उक्त किशोर का इलाज शुरू किया। परिणाम यह हुआ कि बीते 8 महीने में उसकी लंबाई 3 इंच तक बढ़ चुकी है।
डॉ. योगिता राठी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी सुधीर कुमार साहू पिता करण साहू 17 साल के शरीर में ग्रोथ हार्मोंस की कमी थी। वह संपर्क में आया और हमने ग्रोथ हार्मोंस की बीमारी का इलाज किया। वर्तमान में बच्चे की हाइट ग्रोथ कर रही है आरै मा्र 8 महीने में ही 3 इंच हाइट बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हाइट के साथ अब उनके अंदर की हड्डियों को भी ग्रोथ करना है। क्योंकि उसके शरीर की हड्डी अभी भी सात साल के बच्चे की तरह है। उन्होंने बताया कि ग्रोथ हार्मोंन डिफिशिएंसी के कारण लंबाई नहीं बढऩे की समस्या से बच्चा व उनके परिजन परेशान थे।
डॉ. राठी ने बताया-सुधीर कक्षा 12वीं का छात्र है और वह आशीबाई गोलछा स्कूल में पढ़ाई करता है। चिरायु की टीम जब वहां बच्चों के हेल्थ चेकअप के लिए पहुंची तो सुधीर का कद देखकर इलाज के लिए मेरे पास भेजा। उसकी उम्र जानकर हैरान हो गई। उम्र 17 साल थी, लेकिन देखने पर वह 7 साल के बच्चे के बराबर था। जांच में उनके शरीर की हड्डियां भी 7 साल के बच्चे की तरह ही मिली है।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2021 में सुधीर का इलाज शुरू किया। उसकी बीमारी को पकडऩे के लिए मैंने स्वयं के पैसे खर्च कर कई तरह के टेस्ट कराए। इसके बाद उसकी बीमारी पकड़ में आई और हार्मोंस का इंजेक्शन देना शुरू किया। परिजन गरीब होने के कारण खर्च नहीं उठा पाए। इसलिए मैंने डा. अरविंद गुप्ता व शिवम मेडिकल की मदद से इलाज शुरू कराया। सुभाष नगर निवासी सुधीर के पिता करण अपने बच्चे की लंबाई को लेकर परेशान था।
बचपन से वे सरकारी अस्पतालों के चक्कर काट
काटकर थक गया था। निजी हॉस्पिटल जाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। वहीं बच्चे की बीमारी को पकड़ऩे वाला भी कोई नहीं था। फिर भी पिता ने हार नहीं मानी और हर सरकारी अस्पतालों में घूम-घूमकर इलाज कराते रहे। अक्टूबर 2021 में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मुलाकात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.योगिता राठी से हुई।