महासमुन्द

केंद्र और राज्य के सहयोग से मिली मेडिकल कॉलेज को मान्यता-साहू
01-Aug-2022 9:19 PM
 केंद्र और राज्य के सहयोग से मिली मेडिकल कॉलेज को मान्यता-साहू

महासमुंद, 1 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष व उसकी पत्नी कोरबा की सांसद होने के बाद भी कोरबा को मेडिकल कॉलेज का दर्जा नहीं मिला है। ये दोनों अपने ही जिले में मेडिकल कालेज नहीं दिला पाए हैं।

हमारे यहां महासमुंद के विधायक इस कालेज का अकेले श्रेय ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के लिए मैंने भी प्रयास किया है। केन्द्र सरकार की 60 प्रतिशत और राज्य सरकार की 40 प्रतिशत राशि से इसका निर्माण हुआ है। मैं दिल्ली जाकर अपनी भूमिका का निर्वाह करता रहा और विधायक ने स्थानीय स्तर पर मोर्चा संभाला। इस तरह मेडिकल कालेज का श्रेय दोनों को जाता है लेकिन सबसे ज्यादा श्रेय महासमुंद के पत्रकारों को जाता है।

जिन्होंने मेडिकल कालेज को लेकर अपनी तीखी भूमिका का निर्वहन पूरे संयम के साथ और हर वक्त किया। 
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख से भेंट कर मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने की मांग की थी जिस पर तत्काल पहल करते हुए मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिली। यह बात सांसद चुन्नी लाल साहू ने कल प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यदि निजी अस्पताल भी एनएमसीआई के शर्तों को पालन करती है तो केंद्र उनको भी मान्यता देने तैयार है। मेडिकल कालेज तैयार लेकिन डॉक्टर यहां नहीं रहते जैसे सवाल पर सांसद ने कहा कि 7 दिनों में ही डॉक्टरों के बांड भरकर रिपोर्ट केंद्र में भेजना होगा। वहीं छात्राओं के आवास के लिए भर्तियां होने के बाद ही व्यवस्था बन सकेगी। 

श्री साहू ने कहा कि मेडिकल कालेज को लेकर विधायक को अकेले श्रेय लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्र के पास अलग से विभाग नहीं होता। इसलिए राज्य शासन के साथ मिलकर ही बड़ी योजनाओं पर काम होता है। केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 60 प्रतिशत राशि देती है। वहीं राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि देती है। इसलिए किसी एक को श्रेय लेने का अधिकार नहीं है। विद्याचरण शुक्ल, अजीत जोगी जैसे बड़े नेता भी महासमुंद में रहें हैं, लेकिन लंबे समय तक यहां राजनीति करने के बाद भी किसी ने महासमुंद में मेडिकल और अन्य तकनीकी कॉलेजों के बारे में नहीं सोचा। महासमुंद मेडिकल कालेज के लिए पहले केंद्र ने 50 करोड़ दिया था। लेकिन राज्य शासन ने 2 साल तक रुपये रख लिया। इसका उपयोग नहीं किया। फलस्वरूप कालेज बनने में विलंब हुआ। प्रायमरी स्कूल थोड़ी है जो राज्य सरकार अकेले बना लेगी।

 


अन्य पोस्ट