महासमुन्द
महासमुंद, 31 जुलाई। पांच दिनी हड़ताल के बाद कल शनिवार को बंद सरकारी स्कूलों के ताले खुले तो लंबी छुट्टी के बाद बाद स्कूलों में एक बार फिर से बच्चों की चहल-पहल देखी। सुबह से बच्चे स्कूलों में अध्ययन के लिए पहुंचे। शनिवार को बेग लैस डे होने के कारण स्कूलों में कई तरह के एक्टिविटीज हुए, जिसमें बच्चों ने भाग लिया।
मालूम हो कि राज्य सरकार ने प्रत्येक शनिवार को बैग लैस डे का आदेश दिया है। अत: शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल आते हैं। इस दिन खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी बच्चों को दी जाती है। हड़ताल के बाद शनिवार को स्कूल आए बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई गई और ज्ञानवर्धक सहित आसपास के वातारण के माहौल से जोडऩे खातिर शिक्षकों ने कार्य किया। लिहाजा कई बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेलते नजर आए।
लंबी छुट्टी के बाद हालांकि बच्चों की उपस्थिति कल कम ही रही। शनिवार को बैग लेस डे होने के कारण स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रोग्राम जैसी गतिविधियां हुई। स्कूलों में पढ़ाई अब कल सोमवार से हो पाएगी। वैसे अगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति भी शिक्षकों द््वारा बनाई जा रही है। फेडरेशन ने स्पष्ट कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो चौथे चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।