महासमुन्द

सडक़ पर बैैठी गाय को बचाते गिरा, वाहन की चपेट में आकर मौत
30-Jul-2022 3:09 PM
सडक़ पर बैैठी गाय को बचाते गिरा, वाहन की चपेट में आकर मौत

महासमुंद, 30 जुलाई। बीते 27 जुलाई की रात  एनएच- 353 पर  बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ में गिर गया। इससे सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक आया और उसकी मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए हैं। घटना थाना खल्लारी क्षेत्र का है।

कलिंग नगर थाना गुढिय़ारी जिला रायपुर निवासी युवराज चौहान ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को अपनी बाइक  से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अपने दोस्त गोविंद पठारी व मामा विकास लाहा के साथ ग्राम सेवाती थाना तेंदूकोना गए थे। दशगात्र कार्यक्रम  में शामिल होकर वापस रायपुर लौट रहे थे कि रात साढ़े 8 बजे एनएच.353 रोड ग्राम पचेड़ा थानाखल्लारी के पास सामने से आ रही एक वाहन के  चालक ने अपनी गाड़ी का हैडलाइट डिपर नहीं किया। इससे बाइक सवार को आगे दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच बाइक सवार कोसडक़ पर  गाय बैठी दिखी। गाय को बचाने के चक्कर में वह सडक़ पर गिर गया और सामने से आ रही वाहन की चपेट में आ गया। इससे युवराज और  गोविंद घायल हो गए। वहीं विकास लाहा रोड के दांए ओर गिरे थे। घटना स्थल पर ही विकास की मौत हो गई।

 


अन्य पोस्ट