महासमुन्द

करणी कृपा स्टील प्लांट के विरोध में अखण्ड सत्याग्रह जारी
30-Jul-2022 3:05 PM
करणी कृपा स्टील प्लांट के विरोध में अखण्ड सत्याग्रह जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
हाईवे में स्थित खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों की काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह जारी है।

कल अखंड सत्याग्रह के 155 वें दिन बरसात एवं खेती बाड़ी की व्यस्तता के पश्चात भी लगभग 70 किसान जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। कल अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव, चैनुराम साहू, बिसरू सिन्हा, बोधन यादव, रामनारायण सिन्हा, रमेश विश्वकर्मा ने किया।
 


अन्य पोस्ट