महासमुन्द

शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, 20 साल कैद
30-Jul-2022 2:27 PM
शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, 20 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने भादसं की धारा 363 के तहत 5 वर्ष व एक हजार रुपए अर्थदंड नहीं पटाने  पर 1 माह सश्रम, धारा 366 में 7 वर्ष व दो हजार अर्थदंड नहीं पटाने पर 2 माह सश्रम, धारा 06 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष सश्रम व 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त सश्रम  कारावास भुगतना होगा।उपरोक्त सभी धाराओं की सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
  

अभियोजन के अनुसार तेंदूकोना थाना क्षेत्र की नाबालिग 31 जुलाई 2021 को रात में खाना खाने के बाद सो गई। सुबह वह अपने कमरे में नहीं थी। परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों के यहां तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। दाबपाली  जिला महासमुंद के रहने वाले जितेंद्र कुमार तांडे (30)उसके घर कभी-कभी आता-जाता था। इसलिए परिजनों को उस पर संदेह हुआ। इसकी रिपोर्ट तेंदूकोना थाने में दर्ज कराई गई। अभियुक्त जितेंद्र कुमार तांडे  नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर रायगढ़ ले गया था और किराए के मकान में रखा था। उसने नाबालिग से शारीरिक संबंध भी
बनाया। शासन की ओर से अतिरिक्त लोकअभियोजक सलीम कुरैशी ने पैरवी की।

 


अन्य पोस्ट