महासमुन्द

कांग्रेस संगठन चुनाव: गुरमीत बने निर्वाचन अधिकारी
29-Jul-2022 5:02 PM
कांग्रेस संगठन चुनाव: गुरमीत बने निर्वाचन अधिकारी

महासमुंद, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन चुनाव होने जा रहे हंै जिसके लिए सभी ब्लॉक के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसी क्रम में रायपुर शहर की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी के रूप में महासमुंद जिले के गुरमीत चावला को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीनियर लीडरशिप द्वारा प्राप्त निर्देशो का निर्वहन करते हुए गुरमीत चावला ने उक्त ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनाव संबंधित गाइडलाइन दी। उपस्थित दावेदारों ने आवेदन के माध्यम से अपनी अपनी दावेदारी पेश की। श्री चावला ने चुनाव को निर्विवाद व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने की बात कही जिस पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ब्लॉक पदधिकारियों का मनोनयन करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से रायपुर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, महासमुंद कांग्रेस के प्रवक्ता निर्मल जैन, शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित दास, पूर्व पार्षद जगदीश आहुजा, कांग्रेस नेता उमेश गुप्ता, महिला कांग्रेस नेत्री निवेदिता चटर्जी, जग्गू सिंह ठाकुर,योगेश साहू, हामिद सानू रजा, शकील अहमद, राधेश्याम धनवार,अनीश मनिहार समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट