महासमुन्द

चोरी की 7 नग बाइक के साथ 4 नाबालिग समेत 7 आरोपी हिरासत में
27-Jul-2022 3:44 PM
चोरी की 7 नग बाइक के साथ 4 नाबालिग समेत 7 आरोपी हिरासत में

महासमुंद, 27 जुलाई। चोरी की 7 नग बाइक के साथ 7 आरोपियों को पटेवा पुलिस व साइबर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बरामद  बाइकों की कीमत कुल 77 हजार रुपए की आंकी गई है। आरोपियों ने ये बाइक आसपास क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने में 4 अपचारी बालक का हाथ है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में 3 खरीददार हैं।

बीते 25 जुलाई को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम छिंदौली के अपचारी बालक अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की बाइक को बेचा है। उक्त सूचना पर टीम ने निशानदेही पर मौके छिलपावन चौक में घेराबंदी कर एक नाबालिग लडक़े को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अपने अन्य तीन अपचारी बालक का नाम बनाते ते हुए उनके साथ मिलकर बावनकेरा उर्स पाक मेला के समय मेला से, बावनकेरा चौक एनएच. 53 रोड, खल्लारी मेला के दौरान खल्लारी मंदिर के नीचे और महासमुंद रेलवे स्टेशन के पास से 7 बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ छिंदौली थाना पटेवा निवासी अश्वनी कुमार खुंटे 32 साल, ग्राम छिलपावन थाना पटेवा निवासी हेमंत कठुरे 35 साल, ग्राम पतोरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद हाल मुकाम इमलीभांठा महासमुंद निवासी छबी दीवान 28 साल एवं चार अन्य अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
 


अन्य पोस्ट