महासमुन्द

सरस्वती स्कूल में एक दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार शिविर
26-Jul-2022 3:58 PM
सरस्वती स्कूल में  एक दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार शिविर

महासमुंद, 26 जुलाई। थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा विद्यालय महासमुंद में बालिका शिक्षा व कन्या भारती के तहत एक  दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन कल सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अध्यक्ष गायत्री महिला समूह पूर्णिमा साहू, कार्यकर्ता गायत्री महिला समूह नीतू साहू, विद्यालय की प्राचार्य राजश्री ठाकुर व प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथि पूर्णिमा साहू ने व्यक्तित्व निर्माण के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व के 2 पक्ष होते हैं। पहला बाह्य व दूसरा आंतरिक पक्ष।  बाह्य पक्ष स्थूल शरीर होता है। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए योग व्यायाम व संतुलित भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन मन मस्तिष्क में  विकार पैदा करते हैं। किसी के बाहरी व्यक्तित्व को उनके वेशभूषा से पहचान सकते हैं। वेशभूषा जैसा रहेगा उससे उनकी पहचान बनती है। वाणी  के माध्यम से हम किसी के व्यक्तित्व की पहचान कर सकते हैं।

शिविर में नीतू साहू ने संस्कार के विषय में कहा कि संस्कार मानव को देवता या  दानव बनाने का आधार है। अत: जिसे जैसा संस्कार मिलेगा वह वैसा ही बन जाता है। संस्कारों में 16 संस्कारों का वर्णन है, जिसमें नामकरण संस्कार किसी का नामकरण करने के लिए किया जाता है।


अन्य पोस्ट