महासमुन्द
महासमुंद, 26 जुलाई। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानस अंकुर सतपति ने मानवता का परिचय देते हुए ग्राम तोषगांव बड़ा तालाब पदमपुर रोड स्थित शिव मंदिर के बाजू रोड के किनारे गार्डन में कई सालों से निवास कर रहे जख्मी पुजारी का इलाज किया। उसके जांघ में घाव हो गया है। आने जाने में परेशानी होती है, इसलिए वे जख्मी पड़े थे। चिकित्सक जब दशकर्म कार्यक्रम के तहत तालाब पहुंचे तो उनकी नजर पड़ी और मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने बाबाजी का ड्रेसिंग व उपचार किया।
चिकित्सक ने दूसरे दिन सोमवार को भी तालाब पहुंचकर उनकी ड्रेसिंग की। चिकित्सक मानस अंकुर सतपति कहते हंै कि जीवन जीने का नाम है जिसने जीना सीख लिया उसका जीवन सुखमय एवं खुशहाल हो जाता है। उन्होंने बताया कि वह पूज्य सत्यप्रकाश सतपथी सत्या गुरुजी के दशकर्म में सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के बड़ा तालाब पदमपुर रोड स्थित शिव मंदिर के बाजू में रोड के किनारे गार्डन में पहुंचे थे।
जहां उनकी नजर एकांत में रह रहे पुजारी पर पड़ी और फिर उन्होंने उनका इलाज किया।