महासमुन्द

महासमुंद प्रेस क्लब की उत्तरा अध्यक्ष, विपिन महासचिव निर्वाचित
25-Jul-2022 4:34 PM
महासमुंद प्रेस क्लब की उत्तरा अध्यक्ष, विपिन महासचिव निर्वाचित

महासमुंद, 25 जुलाई। प्रेस क्लब महासमुंद वार्षिक आमसभा और द्विवर्षीय कार्यकाल 2022-2024 के लिए निर्वाचन कल रविवार 24 जुलाई 2022 को हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दो पदों के लिए सीधा मुकाबला हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने रत्नेश सोनी को तीन मतों के अंतर से पराजित किया। विदानी को 20 और सोनी को 17 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में संजय यादव को 26 और सोहेल अकरम  को 11 वोट मिले। इस तरह से संजय यादव उपाध्यक्ष चुने गए।

महासचिव पद के विपिन दुबे, सहसचिव अमित हिषीकर, विजय चौहान कोषाध्यक्ष, संगठन एवं प्रचार सचिव प्रभात महंती और सांस्कृतिक सचिव के लिए रविन्द्र विदानी का एकल नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए किसी का नामांकन नहीं आने से इसकी पूर्ति और मनोनयन का विशेषाधिकार निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी को दिया है।  निर्वाचन के पूर्व वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब महासमुन्द के निवृत्तमान अध्यक्ष आनंदराम पत्रकार ने की। निर्वाचन के बाद निवृत्तमान सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी ने कविता के माध्यम से पत्रकार संगठन की एकता पर प्रकाश डाला। संगठन शक्ति और एकजुटता पर संरक्षक सदस्य श्रीराम कुमार तिवारी सुमन, पूर्व अध्यक्षद्वय राजेश शर्मा, संजय डफले, संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शकील लोहानी, रवि विदानी, विपिन दुबे, देवी चंद राठी आदि ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने आपसी समन्वय से प्रेस क्लब को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट