महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई। बसना पुलिस ने पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास दो युवक को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने 10 पैकेट यानी 10 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। ये तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर जांजगीर चांपा की ओर जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी जांजगीर के रहने वाले हैं।
बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान सिटी ग्राउंड बसना के पास से गांजा परिवहन करते हुए वार्ड क्रमांक 7 थाना जांजगीर चांपा निवासी अखिलेश देवांगन 23 साल, कमलेश देवांगन 26 साल को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 एमबी 9209 में सवार थे। ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। तस्कर अपने भूरे रंग के एक बैग में गांजा को छुपाकर रखे थे। उन्होंने बताया कि टीम सिटी ग्राउंड बसना पदमपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय ये दोनों बाइक में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो उसे रोककर पूछताछ की और बैग में की तलाशी ली तो 10 पैकेज गांजा बरामद हुआ।