महासमुन्द
आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई। पालिका पिछले एक साल से शहर के अंदर गोठान का निर्माण करा रही है, लेकिन आज तक यह निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार भी मनमर्जी तरीके से काम कर रहे हैं। हालांकि शासन ने रोका-छेका अभियान के तहत सडक़ों पर घूम रहे मवेशियों को गोठान में रखने के आदेश दे दिए हैं। लेकिन इस आदेश का पालन न तो महासमुंद जिला मुख्यालय में हो रहा है और ना ही इसका अनुपालन जिले में ही हो पा रहा है। उच्चाधिकारी भी इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। पालिका द्वारा बनाए गए गोठान में मवेशियों के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन शेड निर्माण नहीं होने के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार भी शेड निर्माण कराने में कोताही बरत रहे हंै।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी का इस मामले मेंं कहना है कि ठेकेदार को शेड निर्माण के लिए नोटिस भेजा गया है। शेड निर्माण में देरी होने के कारण उसकी राशि से कटौती भी की जाएगी। उसे पूरी राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेड निर्माण का बचा हुआ काम पूरा कर गोठान का शुभारंभ किया जाएगा। मवेशियों के लिए पैरा की व्यवस्था यहां पहले से ही कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है। एक इंजीनियर की मांग शासन से कही है। वहीं एक इंजीनियर को यहां प्रभार में भेजा गया है। सोमवार को उसके ज्वाइन करते ही सबसे पहले गोठान निर्माण कार्य में जुटेगा। पिटियाझर में 19 लाख की लागत से बन रहा गोठान