महासमुन्द

खाकी के रंग-स्कूल के संग
23-Jul-2022 3:29 PM
खाकी के रंग-स्कूल के संग

कन्या स्कूल में पुलिस ने दी छात्राओं को विधिक समेत कई जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 जुलाई।
स्थानीय पुलिस द्वारा कन्या उच्च मध्य शाला में खाकी के रंग पुलिस के संग कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न अपराधों एवम सायबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया एवम पुलिस को कैसे सूचना दी जाए, इसके बारे में भी जानकारी दी।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा नवाचार  करते हुए जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी स्कूलों में ‘खाकी के रंग-स्कूल के संग’ के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की विधिक एवं अन्य जानकारी देने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश रॉव गिरेपुंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक राकेश खुटेश्वर के द्वारा   शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा से बूस्टर डोज टीकाकरण को लेकर पिथौरा नगर पंचायत प्रशासन पुलिस प्रशासन राज्य प्रशासन कन्या शाला के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा शहर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा शहर में भ्रमण किया गया, पश्चात खाकी के रंग-स्कूल के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के बच्चो को पॉक्सो एक्ट,सायबर क्राइम, बैंक फ्ऱॉड,यातायात नियम,*अभिव्यक्ति एप्प*, की जानकारी दी गई।

किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना  का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिथौरा  निरीक्षक राकेश खुटेश्वर नायब तहसीलदार उमेश लहरी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के प्राचार्य एवं शिक्षक,  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।जि़ले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र के सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम सतत रूप से जारी रहेगा।
 


अन्य पोस्ट