महासमुन्द

ढाबे में तोडफ़ोड़, तीन के विरुद्ध जुर्म दर्ज
22-Jul-2022 7:25 PM
ढाबे में तोडफ़ोड़, तीन के विरुद्ध जुर्म दर्ज

महासमुंद, 22 जुलाई। बाते बुधवार को ढाबे में तीन युवकों ने तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत पर आरोपित युवकों के  खिलाफ  जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। बांके बिहारी ढाबा संचालक जितेन्द्र गुप्ता ने नयापारा महासमुंद निवासी समीर खान, सन्नी ठाकुर और अजय पर आरोप लगाया है कि एनएच 53 तुमगांव स्थित ढाबे में देर शाम पहुंचे तीन युवकों ने स्कूटी, फ्रीज और टी वी को तोडड़ दिया। उनके बच्चे व पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ  जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। 
 


अन्य पोस्ट