महासमुन्द

रोपा लगाने का काम तेजी से
22-Jul-2022 5:49 PM
रोपा लगाने का काम तेजी से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई।
अंचल में झमाझम वर्षा के होने से किसान खेतों की ओर रुख कर रोपा लगाते नजर आ रहे है। किसान खेती कामों के लिए पहले से जुटे हुए हंै। जून के दूसरे सप्ताह में थरहा लगा चुके किसान अब रोपा लगा रहे हैं। 

मजदूरों से खेत में धान की जुड़ी बांध कर कार्य कराया जा रहा है। सीधा बोआई करने वाले किसान रोटो वेयर से मताई जोताई कर बोआई कर रहे हंै। एक माह बाद धान के सारे पौधे बियासी करने लायक हो जायेगा। रोपा लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जिले में बोआई का कार्य 90 प्रतिशत किसानों ने किया है।़ क्षेत्र के  बरबसपुर, बडग़ांव, अछरीडीह, परसावनी, बिरकोनी सहित क्षेत्र में रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है।

रोपा के कार्य में मजदूरों की मजदूूरी 150 से 200 रुपए और एकड़ में ठेका पांच हजार रुपए के आसपास चल रहा है। किसानों को इस बार अच्छी वर्षा के साथ अच्छी फसल की आशा हैं।
 


अन्य पोस्ट